जिले में एसआईआर में अब तक 5827 नोटिसों की हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
जिले में एसआईआर में अब तक 5827 नोटिसों की हुई सुनवाई


उत्तरकाशी, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिले की गंगोत्री, यमुनोत्री तथा पुरोला विधान सभाओं में जारी किए गए 56748 नोटिस के सापेक्ष 5827 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। नोटिसों पर नागरिकों से प्राप्त दावों, आपत्तियों और नियमानुसार सुनवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है।

उत्तरकाशी जिले के सभी तीनों विधानसभाओं के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिक मुस्तैदी से कार्य में डटे हुए हैं। शुक्रवार सांय तक जिले में जनपद में कुल 63717 नोटिसों के सापेक्ष 56748 मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। जिनमें से पुरोला में 22426 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 17653 नोटिसों में से 2758 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। यमुनोत्री में वितरित किए गए 19641 नोटिसों के सापेक्ष 18594 नोटिसों में से 1935 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। जबकि गंगोत्री मे 21650 नोटिसों के सापेक्ष 20501 नोटिसों में से 1134 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है।

इस प्रकार कुल तीनों विधासभाओ में 5827 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित तिथियों पर नोटिसों की सुनवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story