तेज रफ्तार कार का कहर, तीनपानी फ्लाईओवर पर हादसे में एक की मौत दो गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार कार का कहर, तीनपानी फ्लाईओवर पर हादसे में एक की मौत दो गंभीर


हल्द्वानी , 23 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। यूके 02 ए 2544 नंबर की कार में चार लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वाहन में सवार युवती सुरक्षित बताई जा रही।

घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे और सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने अधिनिस्थो से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह तेज रफ्तार यानी ओवरस्पीडिंग बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story