नैना देवी मंदिर में हवन-यज्ञ और कन्या पूजन के बाद भंडारा, कल निकलेगा मां दुर्गा का डोला

WhatsApp Channel Join Now
नैना देवी मंदिर में हवन-यज्ञ और कन्या पूजन के बाद भंडारा, कल निकलेगा मां दुर्गा का डोला


नैनीताल, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नगर के नयना देवी मंदिर में आयोजित हो रहे 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को नैना देवी मंदिर में महानवमी के अवसर पर सुबह से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

बंगाली संस्कृति के अनुसार आयोजित हो रहे आयोजन में मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में महानवमी पूजन, हवन-यज्ञ और कन्या पूजन आयोजित हुआ। इसके बाद मंदिर के प्रवेश द्वार पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हवन-यज्ञ में यजमान के रूप में समिति के महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, शिवराज नेगी, दिनेश गुरुरानी, यश शर्मा और दिनेश भट्ट शामिल रहे। इसके साथ 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मां दुर्गा के भव्य डोले की तैयारियां भी की जा रही हैं। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि मंगलवार सुबह मां का डोला नैना देवी मंदिर परिसर से निकलकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा।

इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर पुष्पवर्षा भी की जाएगी। आयोजन में भास्कर बिष्ट, पार्वती, लीला, चम्पा जोशी, माया रावत, विमला कफल्टिया, लता जोशी और हेमा तिवाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story