(संशाेधित) हिन्दू सम्मेलनों के जरिए समरसता को लेकर जागरूकता का लक्ष्य: दिनेश
नाेट : संशाेधन के साथ पुन: जारी किया गया।
देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम आगामी विजयदशमी तक आयोजित हाेंगे। उत्तराखंड प्रांत में संघ के अब तक 1,096 पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए और विभिन्न स्वावलंबन सम्मेलन में 10,865 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।
संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल बुधवार काे यहां विश्व संवाद केंद्र में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दाैरान उन्हाेंने संघ शताब्दी वर्ष के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी और अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया। प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष पर सामाजिक जागरूकता के विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उत्तराखंड प्रांत में संघ ने पथ संचलन के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की और 1,096 पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। 35 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन किया। उन्होंने कहा कि गृह संपर्क और हिन्दू सम्मेलनों भी आयोजित किए गए। इन स्वावलंबन सम्मेलनों में 10,865 लोगों को सम्मानित किया गया। समाज में विशेष कार्य करने वाले बाजगी समाज, संस्कृति कर्मी, पर्यावरण प्रेमी, जागरी, डागरी, पुजारियों को सम्मानित किया गया। इन सम्मेलनों की विशेषता रही कि इसमें समरसता का संदेश दिया गया। सम्मेलन में एक साथ भोजन परोसा गया और सभी ने एक साथ भोजन भी किया।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक को लेकर उन्होंने बताया कि सभा में संघ शताब्दी वर्ष में संघ कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के साथ ही सामाजिक एकता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लक्ष्य तय किए गए। उन्होंने बताया कि सभा में अब तक हुए कार्यों में भविष्य के लक्ष्यों पर गहन मंथन हुआ। पत्रकार वार्ता में प्रांत प्रचार प्रमुख संजय, विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूडी व महानगर प्रचार प्रमुख मनीष बागड़ी भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार

