विहिप ने पाकिस्तान का फूंका पुतला
Apr 25, 2025, 18:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
हरिद्वार, 25 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विहिप ने शंकर आश्रम से पैदल मार्च करते हुए चंद्राचार्य चौक तक विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान व इस्लामिक जिहाद और आतंकवाद का पुतला दहन किया।
विहिप के जिला अध्यक्ष बलराम कपूर, बजरंग दल के प्रांत अखाड़ा प्रमुख सौरभ चौहान ने कहा अब खून और पानी का खेल साथ साथ नहीं चलेगा।
बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया और विहिप जिला सहमंत्री दीपक तालियान, विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति प्रमुख नीता कपूर, नवीन तेश्वर, स्वामी मंजूनाथ प्रभाकर भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

