कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननीः आशुतोष
हरिद्वार, 09 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रानीपुर मोड़ पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर मिले करीब तीन सौ करोड़ रुपये की नकदी ये साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता इंडिया गठबंधन के नाम से देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और पीएम मोदी की भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई से भयभीत है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि देश की जनता के सामने कांग्रेस का काला चरित्र आ गया है, जिस तरह गरीब के धन की बंदरबांट कांग्रेस के नेताओं ने की है आने वाले समय में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
प्रदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पार्षद शुभम मंडोला, अनिमेष शर्मा, प्रीति गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, धीर सिंह, सर्वेश प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष अनामिका शर्मा, महामंत्री शीतल पुंडीर, प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, मीडिया प्रभारी रंजीता झा, सह मीडिया प्रभारी गीता कुशवाहा, आईटी पुष्पा पाल सोशल मीडिया प्रभारी अंजू बधवार,निकुंज शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

