हनीट्रैप में फंसा स्टोन क्रशर स्वामी सात करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी , 18 नवंबर (हि.स.)। हल्द्वानी मे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष गुप्ता को एक महिला और उसके तीन अन्य साथियों ने अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़प ली।

मामले में पुलिस ने ज्योति सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर सुभाष गुप्ता से करीब पांच करोड़ रुपये नकद, दो करोड़ रुपये कीमत का एक प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर ज्योति सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।बताया गया है कि मुख्य आरोपी महिला ज्योति सिंह पूर्व में भी रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story