हॉन्क लिटिल मास्टर के ऑडिशन 25 और 26 नवंबर को, दो व तीन दिसंबर को होगा फिनाले

WhatsApp Channel Join Now
हॉन्क लिटिल मास्टर के ऑडिशन 25 और 26 नवंबर को, दो व तीन दिसंबर को होगा फिनाले




देहरादून, 20 नवंबर (हि.स.)। बच्चों की प्रतिभा और उद्यमिता को विकसित करने का एक अभियान है हॉन्क लिटिल मास्टर्स। इसका ऑडिशन 25 व 26 नवंबर को जबकि फिनाले 2 और तीन दिसम्बर को होगा। यह जानकारी मीशा वैभव कालिया ने एक प्रेस वार्ता में दी।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि लखनऊ में भारी सफलता के बाद मीशा थिएटर अपने मनोरम कार्यक्रम सेंट्रियो हॉन्क लिटिल मास्टर्स को प्रस्तुत कर रहा है जो 3-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक मंच है। मीशाज़ थिएटर एक प्रसिद्ध और नवोन्वेषी प्रदर्शन कला संस्थान है जो समर्पित है।

मीशा थियेटर का कार्य है युवा प्रतिभाओं का पोषण करने और बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करना। मीशा थियेटर एक दूरदर्शिता के साथ स्थापित किया गया है जो युवा दिमागों को सशक्त और प्रेरित करने के लिए, मीशा के थिएटर का उद्देश्य कला, टीम वर्क को प्रोत्साहित करता है। देहरादून के विभिन्न स्कूलों और कैफे में यह ऑडिशन 25 - 26 नवंबर को होगा जबकि ग्रैंड फिनाले 2 और 3 दिसंबर को सेंट्रियो मॉल होगा।

तीन श्रेणियों में आयोजित यह प्रतियोगिता मिस लिटिल हॉन्क और मास्टर हॉन्क की उपाधि से आयोजित की गई है। युवाओं को प्रतिभा, स्टैंडअप कमेडी, नृत्य, गायन आदि से प्रभावित करना है। 18 वर्ष से कम उम्र के नवीन उत्पादों और सेवाओं से जुड़े नवोदित उद्यमी किड प्रेन्योर एक्सपो के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे जो युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण मंच होगा। इसमें विजेताओं को 500 से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story