प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल का स्वागत
नैनीताल, 11 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल की ओर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का पुनः दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गोपाल रावत के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व को क्षेत्र और संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने गोपाल रावत का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को लगातार समय एवं मार्गदर्शन दिया है। विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने को कहा। वहीं श्री रावत ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है और सभी को आपसी समन्वय के साथ जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, मंडल महामंत्री हरीश राणा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत मेहरा, अरविंद पड़ियार, हेम आर्य, मनोज जोशी, मोहित साह, ज्योति ढौंडियाल, कमल जोशी, विक्रम राठौर, अमिता साह, मयंक पंत, हेमंत बेदी, रोहित बहादुर, संजोग, शैलेन्द्र बर्गली, जीवंती भट्ट, आनंद बिष्ट, मनोज पवार, पान सिंह खनी, प्रेम सागर, मीनू बुड़लाकोटी, भगवत रावत, मनोज जगाती, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, विकास जोशी, गौरव हार्पर, नीतू जोशी, प्रियांशु कुमार, रेखा जोशी, युवराज करायत, करन साह, पायल, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, केके शर्मा, राहुल जोशी, विक्रम रावत, विक्रम साह, हरीश बुड़लाकोटी, भव्यांश गोस्वामी, भूपेंद्र बिष्ट, तारा राणा, दया बिष्ट, कलावती असवाल, विश्वकेतु वैद्य, लाल बिष्ट, कृष्ण शर्मा एवं शैलेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

