राज्यपाल ने परिसर की सफाई में भाग लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने परिसर की सफाई में भाग लेकर दिया स्वच्छता का संदेश


राज्यपाल ने परिसर की सफाई में भाग लेकर दिया स्वच्छता का संदेश


देहरादून, 2 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत राजभवन परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होते हुए स्वयं परिसर की सफाई में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं बल्कि जीवनशैली है। यदि हम सभी स्वच्छता को अपनी आदत बना लें तो भारत को स्वच्छ और समृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण में ही स्वच्छता को दृष्टिकोण बनाना चाहिए।

राज्यपाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल एवं राजभवन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Share this story