राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने रक्षा मंत्री से की भेंट
नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. बिसेन के उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकातों का सिलसिला है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 अक्टूबर को डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने 19 अक्टूबर को देहरादून स्थित लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की थी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।
------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

