विज्ञान नाटक में जीआईसी सिलारी की टीम विजेता, झिंवाली उपविजेता

WhatsApp Channel Join Now
विज्ञान नाटक में जीआईसी सिलारी की टीम विजेता, झिंवाली उपविजेता


नई टिहरी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

विज्ञान महोत्सव विधायक विक्रम नेगी ने शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि विज्ञान महोत्सव छात्रों में खोज व अनुसंधान की भावना को जगाने का काम करता है। विज्ञान महोत्सव को ओर अधिक व्यापक रूप दिया जाना चाहिए। महोत्सव में ब्लॉक 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खंड समन्वयक प्रमोद बिजलवाण ने बताया कि जूनियर वर्ग में ग्रामीण परिवर्तन के लिए में खुशी उनियाल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में आरूषि रावत पहले, सुहानी द्वितीय, अंशुल तृतीय रहे।

हरित ऊर्जा में दीपिका पंवार पहले, संजीव बिष्ट द्वितीय, आयुष तृतीय रहे। गणितीय प्रतिरूपण में रोहित प्रथम, इशिता द्वितीय, आराधना तृतीय रही। विज्ञान नाटक में जीआईसी सिलारी प्रथम, राउमावि झिंवाली द्वितीय, जूनियर हाईस्कूल भेलुंता तृतीय रहा। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में आयुष खरोला प्रथम, अनामिका द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे।

बेहतर जीवन के लिए एआई में हीना पहले और मुस्कान द्वितीय रही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़, बीईओ दीपक कुमार, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक प्रमोद बिजल्वाण, प्रधानाचार्य धनराज सिंह, सह-संयोजक द्वारिका प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष लवजीत बधानी, नरेश बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story