लोक नृत्य में जीआईसी नैनबाग व पोस्टर में जीजीआईसी घनसाली विजेता

WhatsApp Channel Join Now
लोक नृत्य में जीआईसी नैनबाग व पोस्टर में जीजीआईसी घनसाली विजेता


नई टिहरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नई टिहरी में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉकों से चयनित होकर आए प्रतिभागियों ने पोस्टर, रोल प्ले, लोक नृत्य और समूह चर्चा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक विधा में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी अब आामी 5 नवम्बर को एससीईआरटी देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शुक्रवार को डायट सभागार में प्रतियोगिता का प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में एनपीईपी कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसका उद्देश्य जीवन कौशल का विकास, छात्रों को उत्तरदायी नागरिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना, सतत विकास के तहत जनसंख्या और संसाधनों के बीच संतुलन, सतत विकास के महत्व को समझाना है।

कार्यक्रम समन्वयक विनोद पेटवाल ने बताया कि सभी 9 ब्लॉक से आए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समूह चर्चा में जीआईसी चंबा के शिवेश सकलानी, जीआईसी गलियाखेत की स्मिता, कस्तूरबा गांधी स्कूल आमपाटा की उन्नति, पोस्टर में जीजीआईसी घनसाली की स्नेहा, जीजीआईसी किलकिलेश्वर की साक्षी जोशी, कस्तूरबा गांधी आमपाटा की परी, रोल प्ले में जीआईसी फकोट, जीआईसी नैनबाग, जीजीआईसी किलकिलेश्वर और लोकनृत्य में जीआईसी नैनबाग, जीआईसी रजाखेत, जीजीआईसी घनसाली क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में डॉ. राजकिशोर, प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा और त्रिहरि नेगी शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. वीर सिंह रावत, डीएस भंडारी, डॉ. मनवीर नेगी, मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story