प्रतापनगर की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी गालूड़धार के सौरभ अव्वल

WhatsApp Channel Join Now
प्रतापनगर की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी गालूड़धार के सौरभ अव्वल


नई टिहरी, 10 सितंबर (हि.स.)। प्रतापनगर की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने हुनर का प्रदर्शन किया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 संभावनाएं व चुनौतियां विषय पर उन्होंने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जीआईसी गालूड़धार के छात्र सौरभ खरोला ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

जीआईसी लंबगांव में बीईओ दीपक कुमार, विज्ञान संगोष्ठी प्रभारी अनिल नेगी और प्रधानाचार्य धनराज कोहली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि विज्ञान में सीखने और सिखाने के लिए असीमित अवसर हैं। छात्रों को शोध और नवाचार पर ध्यान देना चाहिए। संगोष्ठी में 40 स्कूलों के 5 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी, सोलर एनर्जी से भारत को ऊर्जा सम्पन्न भारत बनाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में जीआईसी तोलीसैण मुखेम की अनीता द्वितीय जबकि जीआईसी गलियाखेत की अनूपा तृतीय रहीं। बीईओ ने विजेता सहित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन की भूमिका प्रमोद बिजल्वाण जबकि निर्णायकों में लक्ष्मण सजवाण, अनिल सिंह, मनोज सैनी, रेशमा नकोटी रहे। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद, लवजीत बधानी, नरेश बिजल्वाण, हरीश पंवार, केशव बिजल्वाण, विनोद सिंसवाल, सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story