गढ़वाली फिल्म रैबासी आज नई टिहरी में होगी रिलीजः नेगी

WhatsApp Channel Join Now
गढ़वाली फिल्म रैबासी आज नई टिहरी में होगी रिलीजः नेगी


नई टिहरी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। पहाड़ में पलायन व रिवर्स पलायन पर आधारित गढ़वाली फीचर फिल्म रैबासी शुक्रवार (आज) से नई टिहरी के त्रिहरी सिनेमा में रिलीज और प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माता विक्रम नेगी पहाड़ी ने बताया कि पहाड़ की समस्याओं व समाधान के लिए वे इस तरह की फिल्में बना रहे हैं।

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने फिल्म को लेकर बताया कि यह पूरी तरह से पलायन के दर्द को उकेरती है। फिल्म रिवर्स पलायन को दिखाया गया है। किस तरह से एक बड़ा कारोबारी रिवर्स पलायन करता है। जो फिल्म में प्रेरित करने का काम करता है। नशा और रोजगार पर भी इसमें कटाक्ष किया गया है।

फिल्म की शूटिंग टिहरी झील, डोबरा-चांठी सहित टिहरी जिले में ही हुई है। बताया कि दिल्ली में इस फिल्म को काफी सफलता मिली है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, अभिनेता अर्जुन चंद्रा और पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि विपरीत परिस्थति के बावजूद नेगी ने यह फिल्म बनाई है। जिसको प्रत्येक उत्तराखंडी को देखना चाहिएए। इस मौके पर नरेंद्र चंद रमोला, गब्बर सिंह रावत, भगवान चंद रमोला, त्रिलोक रमोला, सोबन कुमाईं, इमरान खान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story