गांजा तस्करी मामले में आठ पर गैंगस्टर एक्ट, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 10 अक्टूबर (हि.स.)।लैंसडौन में 90 किलो गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने मुरादाबाद निवासी आत्मप्रकाश (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि 12 मार्च 2026 को लैंसडौन पुलिस और सीआईयू की टीम ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 90 किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले में मुख्य तस्करों और सप्लायरों समेत सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान आत्मप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया था।

एसएसपी के मुताबिक, आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के तथ्यों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गैंग लीडर लव कुमार समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लैंसडौन कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में आत्मप्रकाश को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story