मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 14 परिवारों को राहत राशि के चेक सौंपे

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 14 परिवारों को राहत राशि के चेक सौंपे


देहरादून, 04 अक्टूबर (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के परिवार को 3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक वितरित किए गए। वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को 1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध के उपरांत राज्य सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि 1.25 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतदायक और सहायक सिद्ध होगा।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Share this story