पेट्रोल लेकर अस्पताल की छत पर चढ़े गणेश भट्ट, प्रशासन में मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
पेट्रोल लेकर अस्पताल की छत पर चढ़े गणेश भट्ट, प्रशासन में मचा हड़कंप


पौड़ी गढ़वाल, 09 नवंबर (हि.स.)। पाबौ में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गणेश भट्ट का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। एक नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे गणेश भट्ट और दिलवर सिंह नेगी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को गणेश भट्ट अस्पताल से निकलकर पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। विधायक राजकुमार पोरी ने भी गणेश भट्ट से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। उनकी प्रमुख मांगों में पाबौ में उप जिला अस्पताल और उप तहसील खोलने तथा लच्छीवाला टोल प्लाजा से क्षेत्रवासियों को राहत देने समेत पांच सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774470 Articles

Share this story