वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के गगन ने जीता पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक

WhatsApp Channel Join Now
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के गगन ने जीता पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक


नई टिहरी, 29 नवंबर (हि.स.)। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में कार्यरत गगन कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विवि और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने गत दिनों दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

गगन कुमार वर्तमान में वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सितंबर 2026 में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।प्रतियोगिता में उन्होंने बेंच प्रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक और डेडलिफ्ट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए गगन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से परिवार,सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story