राजीव गांधी जयंती पर बीडी पांडे चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित

WhatsApp Channel Join Now
राजीव गांधी जयंती पर बीडी पांडे चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित


नैनीताल, 20 अगस्त (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने गुरुवार को मल्लीताल स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को कुशलक्षेम पूछते हुए फल वितरित किए और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, सभासद जितेंद्र पांडे ‘जीनू’, नगर कांग्रेस महामंत्री संजय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ टंडन, नगर कांग्रेस सचिव सुमित शाह, पीके शर्मा, भावना भट्ट, मनोज भट्ट, दीपक कुमार भोलू, मनोज ममगाई, रवींद्र राठौर, अमित पांडे, भुवन बिष्ट, मोहित बिष्ट, महिला कांग्रेस की मीडिया प्रभारी लता तरुण, सचिव गीता मंडल, सचिव देवकी, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी नरेश दुर्गापाल, नमन, चीमा, अमन, विशाल, इमरान, पम्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story