2012 से 17 तक सारज्यूला पट्टी क्षेत्र में हुए अनेक विकास कार्यः दिनेश
नई टिहरी, 15 सितंबर (हि.स.)। जन संवाद की कड़ी को आग बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा ब्लॉक के बालमा, पाटा, सगवाण गांव और देवरी गांव का भ्रण्मा कर जन समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिया।
कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उनका ग्रामीणों को लाभ उठाना चाहिए। मंगलवार को पूर्व मंत्री व भाजपा नेता धनाई ने कहा कि 2012-17 तक उनके कार्यकाल में सारज्यूला पट्टी में अनेक विकास कार्य हुए। जिसमें सारज्यूला पंपिंग योजना, सुरसिंहधार में नर्सिंग कॉलेज, पशु अस्पताल ज्ञानसू, साहसिक खेल अकादमी कोटी, पॉलीटेक्निक बालमा, एचएम कॉलेज नई टिहरी आदि शामिल हैं।
कहा सुर्सिंगधार से ज्ञानसू मोटर, पाटा गांव मार्ग, ज्ञानसू से डोबरा सड़क भी उन्होंने ही स्वीकृत कराई। चिंता जताई कि ज्ञानसू-डोबरा मोटर मार्ग 10 साल बाद भी पक्का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। नई टिहरी से लगी होने के बावजूद सारज्यूला पट्टी का अपेक्षित विकास न होना जनप्रतिनिधियों की कमी है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

