भीमताल क्षेत्र में 434 ग्राम चरस सहित 4 आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
भीमताल क्षेत्र में 434 ग्राम चरस सहित 4 आरोपित गिरफ्तार


नैनीताल, 26 फ़रवरी (हि.स.)। नैनीताल जनपद की भीमताल पुलिस ने 4 व्यक्तियों के पास से 434 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चल रहे ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत यह कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई में चॉफी रोड पर स्थित वन विभाग बैरियर के पास जांच के दौरान एक अल्टो कार संख्या यूके06के-4585 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार 4 व्यक्तियों के पास से 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना भीमताल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में थाना मुखानी हल्द्वानी के राजेंद्र सिंह नगरकोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, बॉबी नगरकोटी निवासी फतेहपुर मेन, नितीश नगरकोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा तथा शिवांश रावत निवासी भट्ट कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस ने अवैध चरस सहित प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह तथा आरक्षी बलजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार गोले, शैलेंद्र कुमार और सतीश सिंह राणा शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story