श्वेता माहरा और नटराज डांस ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
श्वेता माहरा और नटराज डांस ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति


पौड़ी गढ़वाल, 18 जून (हि.स.)। जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में श्वेता माहरा के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि मनीष खंडूडी ने विधिवत शुभारंभ किया।

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने आयोजन को अनुशासित तरीके से संयोजन करने के लिए आयोजक मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ही अपने सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। बतौर विशिष्ट अतिथि मनीष खंडूरी ने आयोजन की सराहना की।

श्वेता माहरा ने मेरी सपना स्याली, पोडर गोरा गोरा गालों मा, लाबरा छोरी, गोरख्या चेली भाकुनी, जिया कोरी कोरी खांदू, खुट्टी मा पाजेब, गोला मा हंसली, ओटुवा बेलेणा जौनसारी नृत्य सुषमा मेरी स्याली ये, मेरी प्यारिए आदि गढ़वाली, जौनसारी और कुमाऊनी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इससे पूर्व नटराज डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपनी रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से भी रामलीला मैदान में समा बांधा। नई उभारती कलाकार साक्षी डोभाल द्वारा हिंदी गीत रात का समां गायन को भी दर्शकों ने सराहा।

कार्यक्रम में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा सहित पालिका सभासद आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story