खो-खो की स्टेट टीम में टिहरी के 5 खिलाड़ियों को मिला स्थान

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 13 नवंबर (हि.स.)। गुजरात में होने वाली आगामी जूनियर नेशनल खो-खो चौंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की स्टेट टीम में टिहरी जिले के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 3 बालक और 2 बालिकाएं शामिल हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि खेल विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर से अंडर-18 बालिका वर्ग में अंकिता और बबली तथा अंडर-18 बालक वर्ग में प्रियांशु का चयन हुआ है। वहीं खेल विभाग सेंटर से अंडर-18 बालक वर्ग में अजय और आदित्य ने उत्तराखंड टीम में स्थान प्राप्त किया है।

रावत ने बताया कि जनपद के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना गौरव का विषय है। जिसके लिए खिलाड़ियों के कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों का योगदान है। इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776257 Articles

Share this story