फायरिंग का आरोपित अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फायरिंग का आरोपित अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार


उधमसिंहनगर , 15 जुलाई (हि.स.)। गदरपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

ग्राम मझराशीला निवासी शरीफ अहमद ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया था कि कुलवंत सिंह उर्फ काका निवासी कामरेड का डेरा, थाना केलाखेड़ा ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 188/2025 धारा 109(1), 351(2) और 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। जिसके बाद आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मझराशीला श्मशान घाट के पास से आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का को गिरफ्तार कर लिया है।

तलाशी में आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 351(2), 352 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सीओ अखिलेश कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ गदरपुर, केलाखेड़ा, दिनेशपुर और उत्तर प्रदेश के मिलकखानम थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और वन अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी

Share this story