भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का किया विस्तार, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
देहरादून, 09 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने रविवार को संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 121 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित सदस्य और 25 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य शामिल किए गए हैं। इस तरह प्रदेश संगठन की नई कार्यसमिति में कुल 178 नेताओं को स्थान दिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति के विस्तार को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कार्यसमिति में जगह देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से जारी सूची के अनुसार स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेशसभा सांसद नरेश बंसल, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, मनोहर कांत ध्यानी, बिशन सिंह चुफाल, अजय भट्ट, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, माला राज्य लक्ष्मी शाह, डॉ कल्पना सैनी, मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में केदार सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, शकुंतला जगवाण, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय सिंह पंवार (गुड्डू पंवार), मेहरबान सिंह रावत, लाखीराम जोशी, अंतर सिंह तोमर, नीला देवी, ऋतुराज डबराल, डॉ आदित्य कुमार, संजय सहगल, मयंक गुप्ता, खिलेन्द्र चौधरी, राम महरोड़ा, आशीष गुप्ता, डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, हरभजन सिंह चीमा, उषा चौधरी, अनिल चौहान, राजपाल, मास्टर नागेंद्र, केदार जोशी, चंद्रा पंत, बलवंत सिंह भौरियाल, कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, सुभाष पांडे, नवीन दुग्गल, गोविंद सिंह बिष्ट और बिंदेश गुप्ता को जगह दी गई है।
प्रदेश कार्यसमिति में राज्य के विभिन्न संगठनात्मक जिलों से 121 नेताओं को शामिल किया गया है। सूची में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून ग्रामीण, देहरादून महानगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, पौड़ी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, काशीपुर और ऊधमसिंह नगर समेत सभी प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
कार्यसमिति की सूची में उत्तरकाशी से सुधा गुप्ता, सतेंद्र राणा, विमला नौटियाल, डॉ मनवीर सिंह विधाना और दीपक बिजल्वाण शामिल हैं। चमोली से रघुवीर सिंह बिष्ट, रमेश मैखुरी, राजेंद्र सिंह भंडारी, नंदन बिष्ट, विनोद नेगी, राजेश जोशी और सुभाष डिमरी को स्थान मिला है। रुद्रप्रयाग से महावीर पंवार, जयंती पटवाल और कुलदीप आजाद को शामिल किया गया है। टिहरी से धन सिंह नेगी, रघुवीर सिंह सजवाण, दिनेश धने, विनोद रतूड़ी, इंद्रमणि गैरोला, जीत राम भट्ट और डॉ भान सिंह नेगी समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून ग्रामीण और महानगर से भी बड़ी संख्या में नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। ऋषिकेश और हरिद्वार के साथ-साथ रुड़की, पौड़ी और कोटद्वार को भी प्रतिनिधित्व मिला है।
कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ से वीरेंद्र बल्दिया, लोकेश भट्ट, वीरेंद्र शाह, धन सिंह धामी, स्वामी विरेंद्रानंद महाराज, मीना गंगोला, बसंत जोशी, जगत सिंह खाती और दीपक कार्की समेत नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। बागेश्वर से पुष्कर सिंह काला, दीपा आर्या, बसंती देव, सुरेश कांडपाल और रणजीत दास को स्थान मिला है। रानीखेत से दीप भगत, अनिल शाही, लीला बिष्ट और गिरीश भगत को जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा से रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, विपिन चंद्र पाठक, बिट्टू कर्नाटक और सिकंदर पंवार समेत नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। चंपावत से सतीश पांडे और मणिपमा तिवारी को जगह मिली है।
नैनीताल जिले से राकेश नैगवाल, प्रदीप बिष्ट, कमल नयन जोशी, बेला तोलिया, डॉ जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला, मनोज पाठक, गोपाल रावत, खीमानंद शर्मा, दिनेश चुल्बे, शांति भट्ट, महेश शर्मा, प्रकाश गजरौला, मनीष अग्रवाल, जगमोहन बिष्ट और तरुण पंत समेत कई नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं काशीपुर से गिरीश तिवारी, राजेश कुमार, हरविंदर सिंह विक्की, खड़क सिंह चौहान और कमल चौहान को स्थान दिया गया है। ऊधमसिंह नगर से दान सिंह रावत, राजेश शुक्ला, विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, राकेश सिंह, हिमांशु बिष्ट, रणदीप पोखरिया, मीना शर्मा, विजय मंडल और उमेश अग्रवाल समेत नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

