छापेमारी में 200 लीटर लहन और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now
छापेमारी में 200 लीटर लहन और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद


पौड़ी गढ़वाल, 20 सितंबर (हि.स.)। आयुक्त आबकारी और जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में करीब 200 लीटर लहन, 30 लीटर कच्ची शराब और 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी निरीक्षक पौड़ी एमएस पंवार ने बताया कि टीम ने रिठाई और रैदुल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15-15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रैदुल में ही करीब 200 लीटर लहन मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा पौड़ी के एक ढाबे से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

मामलों में विनोद कुमार, सुबोध और बलदेव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी उप निरीक्षक संजय मोरल, विकास नैथानी, ललिता, जितेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story