कफलाेग इंटर काॅलेज में पूर्व प्रमुख ने प्रदान की जरूरी किताबें

WhatsApp Channel Join Now
कफलाेग इंटर काॅलेज में पूर्व प्रमुख ने प्रदान की जरूरी किताबें


नई टिहरी, 18 अगस्त (हि.स.)। टिहरी बांध प्रभाावित जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कफलोग के पुस्तकालय के लिए प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने अलमारियां और विभिन्न विषयों के सेट भेंट किए। पुस्तकों में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, सामान्य ज्ञान, रोचक कहानियां, महान विभूतियों की जीवन गाथाएं, उत्तराखंड और भारत का इतिहास तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।

मंगलवार को कफलोग में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमोला ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों का रुख न करना पड़े, इसके लिए विद्यालयों के पुस्तकालयों को उपयोगी पुस्तकों से समृद्ध करना जरूरी है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुस्तकालय के लिए अलमारियां और पुस्तकें उपलब्ध कराने पर उनका आभार जताया।

कहा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुड्डी देवी, पीटीए संघ के अध्यक्ष उत्तम दास, पूर्व बीडीसी सदस्य खुशाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, यशपाल सिंह रावत, उमेश रमोला आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story