पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 2 नवम्बर को सीएम आवास घेराव करेंगे कर्मचारी

WhatsApp Channel Join Now
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 2 नवम्बर को सीएम आवास घेराव करेंगे कर्मचारी


नई टिहरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने 2 नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कीर्तिनगर के विभिन्न विभागों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया।

वीरवार को कीर्तिनगर में संपर्क अभियान के दौरान मोर्चा के मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई कर्मचारियों के भविष्य और बुढ़ापे के सहारे की लड़ाई है। यह केवल पेंशन का मुद्दा नहीं, बल्कि कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 2 नवंबर को परेड ग्राउंड देहरादून में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर एकजुटता का संदेश देने की अपील की।

जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य से जुड़ा विषय है। जब तक मांग पूरी नहीं होते उनका संघर्ष जारी रहेगा। पंकज शाह ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। संपर्क अभियान के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर संतोष, रविंद्र, आशीष थपलियाल, राहुल, अंमजय, अभिषेक मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story