छात्र संघ चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति
पौड़ी गढ़वाल, 21 अगस्त (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परिसर निदेशक की ओर से निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार प्रो. पीयूष सिन्हा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा डॉ. विपुल सिंह और डॉ. विक्रम सिंह नेगी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुरूप चुनाव की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने उम्मीद जताई कि निर्वाचन अधिकारी विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

