डाॅ. अजय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 के लिए विशेषज्ञ सदस्य मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
डाॅ. अजय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 के लिए विशेषज्ञ सदस्य मनोनीत


हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रभारी एवं क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अजय मलिक को भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 के लिए विशेषज्ञ सदस्य नामित किया गया है।

डॉ. अजय मलिक ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय स्क्वैश टीम (पुरुष एवं महिला) आगामी 3 से 9 अगस्त 2026 के बीच वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 में भाग लेगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सौम्या विद्याविहार यूनिवर्सिटी, मुंबई में आयोजित की जाएगी।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, डीन प्रो. सत्येन्द्र राजपूत, वित्ताधिकारी प्रो. वी.के. सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एल.पी. पुरोहित,

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवकुमार चौहान तथा प्रो. प्रभात कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. मलिक को शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story