उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तरकाशी, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तरकाशी, संवाददाता
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला अपादा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को करीब 1: 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रियेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। जबकि भूकंप का केन्द्र यमुना घाटी के बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र में था। देर रात को आये भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर । आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकंप जिला मुख्यालय सहित गंगा घाटी व यमुना दोनों घाटियों में महसूस किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

