घट स्थापना के साथ टीएचडीसी में दुर्गा पूजा नवरात्रि महोत्सव शुरू

WhatsApp Channel Join Now
घट स्थापना के साथ टीएचडीसी में दुर्गा पूजा नवरात्रि महोत्सव शुरू


नई टिहरी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। टीएचडीसी इंडिया की टिहरी इकाई में रविवार को भागीरथीपुरम में हरियाली एवं दुर्गा पूजा नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया। यहां घट स्थापना से नवरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। मुख्य महाप्रबंधक आरआर सेमवाल, निधी सेमवाल ने घट स्थापना कर मां दुर्गा से परियोजना की खुशहाली और देश की तरक्की की कामना की।

अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने मां की भक्ति में लीन होकर नवरात्रि का शुभारंभ किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रतियोगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सहित उत्तराखंड के जाने-माने वैदिक सम्राट मंगलेश डंगवाल एंड पार्टी द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

वहीं हास्य कलाकार संदीप छिलवट, बंगाली टीम द्वारा छांव नृत्य की प्रस्तुति, म्यूजिकल बैंड द्वारा डांडिया की भी प्रस्तुति महोत्सव में होगी। अंतिम दिवस पर विजयदशमी पर विशाल भंडारे का आयोजन के साथ ही सांय को रामलीला का मंचन होगा। जिसके बाद रावण, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

इस मौके पर टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों सहित महाप्रबंधक विजय सहगल, एसके साहू, डीजीएम मोहन सिंह श्रीस्वाल, प्रबंधक मनवीर सिंह नेगी, शेर सिंह रावत, सुरेश, अरविंद सिंह चौहान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story