दुकानों का किराया पूर्ववत रखने को मेयर से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
दुकानों का किराया पूर्ववत रखने को मेयर से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी


हल्द्वानी , 23 जून (हि.स.)। नगर निगम की दुकानों की किराया वृद्धि में बढ़ोतरी को कम किए जाने को लेकर आज व्यापारी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट से नगर निगम कार्यालय में मुलाकात की। वरिष्ठ व्यापारी नेता पंकज कपूर और वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में कारोबार की स्थिति बहुत दयनीय हे व्यापारी वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा हे ऐसे में निगम द्वारा जो किराया वृद्धि की हे उससे व्यापारी वर्ग में अपने भविष्य को लेकर के चिंताएं सताने लगी है।

देवेश अग्रवाल और योगेश शर्मा ने कहा कि महापौर भी व्यापारियों के बीच से हे वह सभी वस्तुस्थिति को भली भांति जानते हे अतः व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए अपना निर्णय लेंगे क्योंकि मेयर साहब बहुत दयालु हे वो आमजन की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हे सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि मेयर साहब हमारे दर्द को भौ महसूस करे अन्यथा व्यापारी वर्ग कर्ज में डूब जाएगा।

व्यापारियों की मांग पर मेयर गजराज बिष्ट ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के साथ अवश्य न्याय किया जाएगा और कोई गलत निर्णय नहीं लिया जाएगा। मेयर से मिलने वाले व्यापारी नेताओं में प्रमुख रूप से पंकज कपूर वीरेंद्र गुप्ता देवेश अग्रवाल योगेश शर्मा गोविंद बगड़वाल राजीव जायसवाल दलजीत दल्ली कुंदन बिष्ट मुकेश ढींगरा जसपाल मालदार बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जसपाल मालदार राजू आनंद अवनीश राजपाल संदीप सक्सेना उपेंद्र कनवाल गुरु प्रसाद प्रसाद कश्यप रविंद वर्मा कनिष्क धींगरा रामप्रसाद कश्यप आदि कई दर्जन व्यापारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story