नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 22 नवंबर (हि.स.)।नशामुक्त युवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में शपथ एवं योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के कार्मिकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डा. रोशनी असवाल के नेतृत्व में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं कार्मिकों को नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक आकाश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद जरूरी है।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न योगाभ्यास करवाकर उनके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास प्रताप सिंह ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story