पौड़ी जिला अस्पताल के डा. शशांक हुए सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ी जिला अस्पताल के डा. शशांक हुए सम्मानित


पौड़ी गढ़वाल, 02 जुलाई (हि.स.)। जिला अस्पताल में तैनात स्पेशलिस्ट सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. शशांक उनियाल को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा एवं जनसेवा कार्यों के लिए रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों से किए जा रहे समर्पित कार्यों एवं समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।

डॉ. शशांक उनियाल पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से जनपद पौड़ी गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में जिला चिकित्सालय के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहते हुए उन्होंने हजारों मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया है तथा उन्हें आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। उनके प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों के अनेक लोगों को बेहतर मौखिक स्वास्थ्य का लाभ मिला है। वर्तमान में स्पेशलिस्ट डेंटल सर्जन के रूप में कार्यरत डॉ. उनियाल ने राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनपीसीडीसीएस, एनटीसीपी और अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कई दंत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया है।

डॉ. उनियाल ने एडवांस डेंटल इम्प्लांटोलॉजी का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है व दंत प्रत्यारोपण, फुल माउथ रिहैबिलिटेशन एवं जटिल प्रोस्थोडॉन्टिक उपचारों के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए सफल उपचारों से हजारों मरीजों को नया आत्मविश्वास और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त हुई है। शिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story