डॉ. हिमानी कार्की को राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रथम पुरस्कार
नैनीताल, 30 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा डॉ. हिमानी कार्की ने टीएमयू मुरादाबाद में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में पोस्टर प्रस्तुतीकरण श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यहां ‘वृक्षों की प्रजातियों पर मृदा नाइट्रोजन पर प्रभाव’ विषय पर शोध प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया।
संगोष्ठी ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एज कैटलिस्ट फॉर अचीविंग द नेशनल विजन ऑफ विकसित भारत 2047 पाथवे’ विषय पर आयोजित की गई थी। डॉ. हिमानी कार्की की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित विभाग के सभी प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

