डॉ. दीपक बने समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष, कूटा ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. दीपक बने समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष, कूटा ने दी बधाई


नैनीताल, 01 नवंबर (हि.स.)। डॉ. दीपक पालीवाल कुमाऊं विवि के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष बन गये हैं। उन्होंने चक्रानुक्रम व्यवस्था के तहत प्रो. ज्योति जोशी के बाद तीन वर्ष के लिए यह दायित्व संभाला है। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने नियुक्ति पर उन्हें देवदार का पौधा भेंट कर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पालीवाल इससे पूर्व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली में प्रोफेसर थे। वह महिला अध्ययन, लैंगिक समानता और वंचित समुदायों पर शोध कर चुके हैं। उनकी छह पुस्तकें तथा 25 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्कृष्ट शोध के लिए यूजीसी का शोध पुरस्कार भी मिला है।

बधाई देने वालों में कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. संतोष, डॉ. शिवांगी चन्याल, डॉ. विजय कुमार, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव और प्रो. प्रियंका शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story