14.81 करोड़ की लागत से होगा डोब मोटर मार्ग का निर्माण

WhatsApp Channel Join Now
14.81 करोड़ की लागत से होगा डोब मोटर मार्ग का निर्माण


नई टिहरी, 30 अगस्त (हि.स.)। देवप्रयाग के ग्रामीण अंचलों को सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिंडोलाखाल–डांडा (भैंसकोट)–डोब मोटर मार्ग के स्टेज-3 और पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। कहा इस सड़क के बनने से क्षेत्र की 500 से अधिक की जनसंख्या को लाभ मिलेगा।

पीएमजीएसवाई के तहत करीब साढ़े 11 किमी लंबे मोटर मार्ग के लिए सरकार ने मार्ग के निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य पर 14.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। विधायक कंडारी ने कहा कि इससे गांवों की कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कहा कि बेहतर सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों तक ग्रामीणों की पहुंच का मजबूत आधार है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, ग्राम प्रधान मनोज पाल बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, दलवीर सजवाण, बीडीसी रोशनी चमोली, पिंकी लिंगवाल, सरोज थपलियाल, दीपक राणा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story