11 जगहों पर लगेंगे शिविर, दिव्यांगों-बुजुर्गों को मिलेंगे उपकरण

WhatsApp Channel Join Now
11 जगहों पर लगेंगे शिविर, दिव्यांगों-बुजुर्गों को मिलेंगे उपकरण


पौड़ी गढ़वाल, 30 सितंबर (हि.स.)।दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिलाने के लिए जिले में 3 से 17 अक्टूबर तक 11 परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। बुधवार को डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गांव-गांव तक सूचना पहुंचाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को शिविरों तक लाने के निर्देश दिए।

एडिप योजना में पात्र दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण किया जाएगा। जिन दिव्यांगों के प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं, उनके लिए शिविर में ही व्यवस्था की जाएगी। शिविर 3 अक्टूबर धुमाकोट, 5 बीरोंखाल, 6 थलीसैंण, 7 पौड़ी, 8 खिर्सू, 9 पाबौ, 12 चौबट्टाखाल, 13 सतपुली, 15 जयहरीखाल, 16 मोहनचट्टी और 17 अक्टूबर दुगड्डा में होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story