स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियमः जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियमः जिलाधिकारी


गोपेश्वर, 28 नवम्बर (हि.स.)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर क्षेत्र के रविग्राम में खेलो इंडिया योजना के तहत प्रस्तावित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा।

प्रस्तावित स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक और मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण किया जाना है। इससे क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण स्थानीय युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगा। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्टेडियम के प्रस्तावित स्वरूप में क्षेत्रीय जरूरतों और जनभावनाओं के अनुरूप बदलाव की मांग उठाई।

इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जोशीमठ और जिला युवा कल्याण अधिकारी को स्थानीय लोगों के सुझावों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्टेडियम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।

इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र द्विवेदी, डीजीएम डीएस गर्बियाल समेतत जोशीमठ के जनप्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़े रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story