ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान, पृथक्करण और निस्तारण पर डीएम ने की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान, पृथक्करण और निस्तारण पर डीएम ने की चर्चा


नई टिहरी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में कूड़ा उठान, पृथक्करण और निस्तारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नितिका ने प्रत्येक दिन कूड़ा उठान में लगी गाड़ियों व कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कहा कूड़े का पृथक्करण व्यवस्थित ढंग से की जाए। जिला पंचायत के अंतर्गत विकासखंडों में संचालित कॉम्पेक्टर शेड की स्थिति, उनकी कार्यक्षमता और कूड़ा निस्तारण की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार करने को कहा।

बैठक में विभिन्न ब्लॉक में स्थित कूड़ा पृथक्करण एवं निस्तारण संयंत्रों के विस्तारीकरण और उन्नयन से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चंबा के भाटूसैंण, भिलंगना के मयकोट, जाखणीधार के जलवागांव मल्ला, प्रतापनगर के रमोल गांव, नरेंद्रनगर के शिवपुरी और जौनपुर के रौतू की बेली सहित अन्य स्थानों पर संचालित संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने व व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

डीएम ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़े का नियमित उठान, उचित पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एएमए जिला पंचायत गणेश भट्ट मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story