भाजपा महिला आरक्षण विधेयक संशोधन को लेकर भाजपा पर बिफरी कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा महिला आरक्षण विधेयक संशोधन को लेकर भाजपा पर बिफरी कांग्रेस


पौड़ी गढ़वाल, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के जिलाध्यक्ष विनाेद नेगी ने महिला आरक्षण विधेयक संशोधन पर तीखा पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को महिला हितों से कोई सरोकार नहीं है। वहं नारी वंदन विधेयक में संशोधन के नाम पर महिलाओं व जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि सरकार आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में वर्तमान सीटों पर महिला आरक्षण लागू करें, तो पूरा विपक्ष साथ देगा।

गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पौड़ी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि सरकार को सर्वसम्मति से महिला आरक्षण कानून 2023 की भावनाओं के अनुरूप 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों व 2029 के आम लोकसभा चुनावों में वर्तमान सीटों की संख्या के 33 फीसदी सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देने संबंधी प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए था। कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा मुदा महिला सुरक्षा का है।

उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ संरक्षण भी चाहिए। कांग्रेस ने सरकार से 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू नहीं होने पर कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा महिला नेता चुप रहे। अब जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक बुलंद आवाज उठाती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर लाल मुयाल ने कहा कि सत्ता पक्ष नहीं चाहता है कि महिला आरक्षण लागू हो, सरकार की मंसा केवल कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है। लेकिन वह नाकाम साबित हो चुकी है। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह, श्रीकांत, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story