जिलाधिकारी ने किया कोषागार का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने किया कोषागार का किया निरीक्षण


पौड़ी गढ़वाल, 30 सितंबर (हि.स.)।जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने डबल लॉक कक्ष में रखी बहुमूल्य वस्तुएं, जनरल स्टाम्प, कोर्ट फीस, रेवेन्यू स्टाम्प और नोटरी पंजिकाओं का अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने प्रत्येक अनुभाग का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पेंशन पटल पर जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिये कि अप्रैल 2025 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित पेंशन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर भुगतान मिलना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यालय में साफ-सफाई, पेंटिंग और टूट-फूट की मरम्मत तत्काल करवाई जाय। साथ ही यह भी कहा कि कार्यालय में लंबे समय से बेकार पड़ा सामान जगह घेरता है, जिसे जल्द से जल्द निष्प्रोज्य किया करें, ताकि कार्यालय में सुव्यवस्था बनी रहे।

इसके अलावा उन्होंने लेखा अनुभाग, पीपीओ अनुभाग, बिल अनुभाग, फर्म सोसाइटी एवं चिट फंड अनुभाग और कम्प्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। बिल अनुभाग में कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से आने वाले बिलों को समय पर पास करना सुनिश्चित करें, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, एटीओ आशीष गोस्वामी, अवधेश चंद्र आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766317 Articles

Share this story