जिला स्तरीय युवा महोत्सव का का आगाज, प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का का आगाज, प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन


नई टिहरी, 06 नवंबर (हि.स.)। जिला युवा कल्याण विभाग की पहल पर शुक्रवार को प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू हो गया। जिसमें प्रतिभागी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बौराड़ी में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का बेहतर माध्यम है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया ने बताया कि इसके अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, भाषण, पोस्टर और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है। जिसके परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी महीपाल सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी मो. तसलीम कुरैशी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story