टिहरी झील में लाइसेंस सीमा तय करने और नए बोटिंग प्वाइंटों पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
टिहरी झील में लाइसेंस सीमा तय करने और नए बोटिंग प्वाइंटों पर हुई चर्चा


नई टिहरी, 18 सितंबर (हि.स.)। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित टिहरी झील विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (टाडा) के अधिकारियों और बोट संचालनकर्ताओं की बैठक में टिहरी झील में बोट लाइसेंस की सीमा तय करने और नए बोटिंग प्वाइंट खोलने पर चर्चा की गई।

शुक्रवार को जिला सभागार में हुई बैठक में एडीएम नेगी ने कहा कि सभी बोट संचालकों को टाडा की सेवा शर्तों के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न हो। बैठक में टिहरी झील में बोट लाइसेंस की संख्या तय करने, सभी बोटों का अनिवार्य रूप से बीमा कराने, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की अनिवार्यता और टिहरी झील में नए बोटिंग प्वाइंट खोलने पर चर्चा की गई। उत्तरायणी बोट यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि बोट स्वामियों के हितों की रक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा दोनों जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को शीघ्र ही नए बोटिंग प्वाइंट खोलने चाहिए। जिससे टिहरी बांध की झील में अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके और पर्यटन गतिविधियां बढ़ सके। बैठक में पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष प्रवीन रावत, वीरेंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, दिनेश पंवार, लखबीर चौहान, सुरेंद्र नेगी, यशपाल, मनीष, मनोज रावत, अनूप पंवार, अनुज उनियाल, आशीष रावत और सौरभ पंवार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story