31 अक्तूबर तक ऋण वितरण में 50 प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
31 अक्तूबर तक ऋण वितरण में 50 प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश


नई टिहरी, 26 सितंबर (हि.स.)। टिहरी जिला सहकारी बैंक की ऋण, जमा और बैंकिग सेवाओं की समीक्षा करते हुए बैंक अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने निर्देश जारी किए कि 31 अक्तूबर तक जिन बैंक शाखाओं का ऋण वितरण 50 प्रतिशत से कम होगा, उनके प्रबंधकों के खिलाफ कार्यवही की जाएगी। कहा कि बैंक की डिपॉजिट को 1500 करोड़ करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

शुक्रवार सायं को डीसीबी मुख्यालय नई टिहरी में आयोजित समीक्षा बैठक में बैंक के अध्यक्ष रमोला ने कहा कि पीएनबी की डिपॉजिट 1400 करोड़ की है, जबकि डीसीबी थोड़ा पीछे 1385 करोड़ पर है। जिसे एक माह के भीतर बढाकर जिले का दूसरा बड़ बैंक बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने नाराजगी जताई कि 40 बैंक शाखाओं में 35 शाखाओं का ऋण वितरण 15 से 25 प्रतिशत है। जबकि वित्तीय वर्ष की प्रथम छमाही में उसे 50 प्रतिशत होना जरूरी है।

इसके लिए अब 31 अक्तूबर तक की सीमा निर्धारित की है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही सस्पेंड और इंक्रीमेंट घटनो की कार्यवाही से भी वह पीछे नहीं हटेंगे। रमोला ने कहा कि नवरात्रि से बैंक कार और होम लोन उत्सव शुरू कर रहा है। प्रत्येक शाखा को उसकी लिमिट के अनुसार कार लोन करने का लक्ष्य दिया है। नए शिक्षकों की सीसीएल बनाने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम काश्तकार तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story