राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिनेश का नैनीताल ग्रामीण मंडल में स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिनेश का नैनीताल ग्रामीण मंडल में स्वागत


नैनीताल, 01 नवंबर (हि.स.)। दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार नैनीताल ग्रामीण मंडल में आगमन पर घटगढ़, मंगोली, बजून और खुर्पाताल में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा सहित दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया गया।

सांसद दिनेश आर्य, विधायक सरिता आर्य और दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने नये सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा पहुंचना संगठन की ‘कार्यकर्ता-केंद्रित परंपरा’ का उदाहरण है। विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

सांसद दिनेश आर्य ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राज्यसभा की जिम्मेदारी को जनसेवा का अवसर बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य, गणेश मेहरा, योगेश बिष्ट, विजय बिष्ट, दीपक कनवाल, गौरव गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story