मेडिकल कॉलेज निर्माण को धरना, क्रमिक अनशन और जन जागरण यात्रा जारी

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज निर्माण को धरना, क्रमिक अनशन और जन जागरण यात्रा जारी


नई टिहरी, 20 सितंबर (हि.स.)। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बेमियादी रविवार को आंदोलन 40 वें दिन जारी रहा। वहीं संघर्ष समिति के सदस्यों ने घनसाली क्षेत्र मेें जन जागरण अभियान चलाया। बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर को जिला पंचायत सदस्य बागी दर्शनी रावत, ग्राम प्रधान खेमड़ा रजनी गुसाईं और ममता भंडारी 20 वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठी।

उन्होंने सरकार से शीघ्र मामले में सकारात्मक कार्यवाही की मांग उठाई है। संघर्ष समिति के सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया कि रविवार को समिति की टीम ने घनसाली विधानसभा के नंदगांव, बड़कोट, पौखाल, जगधार, पिलखी, घनसाली बाजार सहित कई गांवों में लोगों से संपर्क कर मेडिकल कॉलेज निर्माण में सहयोग की अपील की।

कहा कि जिले की स्वास्थ्य सुविधा अच्छी न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश और देहरादून का रुख करना पड़ता है। जन जागरण यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष बौराड़ी शिवराज सजवाण, आशा रावत, अनीता पैन्यूली, शगुफ्ता प्रवीन आदि मौजूद थे। कहा कि आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दूसरी ओर, भाजपा नेता जीतराम भट्ट का धरना स्थल पर 50 वें दिन सत्याग्रह जारी रहा। इस मौके पर सरस्वती नेगी, उमा नेगी, कमला गुसाईं, रुकमा गुसाईं, रीता गुसाईं, भड्डू देवी, नारायणी देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story