गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया

WhatsApp Channel Join Now
गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया


हरिद्वार, 29 अप्रैल (हि.स.)। सेक्टर 2 स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में सिक्ख समाज के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया जिसमें रागी जत्थों भाई तरणवीर सिंह रब्बी लुधियाना वाले, भाई मनोज सिंह, भाई संजय सिंह, सरबजीत सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने कहा कि गुरु अमरदास ने सामाजिक सुधार के कार्य किए। उन्हें गुरु अंगद देव ने उन्हें 73 वर्ष की आयु में गुरु गद्दी सौंपी। वह बहुत आज्ञाकारी शिष्य रहे और 22 वर्षों तक सिक्ख धर्म का प्रचार प्रसार किया। वह महिला और पुरुष को बराबरी के अधिकार के पक्ष में थे। उन्होंने लंगर प्रथा को बढ़ाया। जिससे आपसी भाईचारा बढ़े।

इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, बलदेव सिंह, अमरपाल सिंह ओबेरॉय, राजेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, गगनदीप सिंह कालरा, सागर मनचंदा, गजेन्द्र ओबेरॉय, अमरदीप सिंह अरोड़ा, लखविंदर सिंह, अपनिंदर कौर, निर्मल कौर, रोशन सिंह, रवींद्र सिंह, सुमन, नैनी महेंद्रू, सिमरन कौर, फतेह सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story